जमुनहा के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कानीबोझी गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कानीबोझी गांव निवासी जिब्रील (65 वर्ष) मंगलवार को पैदल कानीबोझी चौराहे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जमुनहा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक शमशेर (23 वर्ष) पुत्र मोहर्रम अली निवासी टेडवा रत्नापुर, थाना सोनवा और बाइक पर पीछे बैठे तूफान (22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी माजरे, थाना गिलौला भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया।
श्रावस्ती के मल्हीपुर में बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी:बाइक सवार समेत तीन लोग घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












