HomeHealth & Fitnessहादसे में घायल रोगी के ऑपरेशन करवाने के नाम पर लपके(दलाल )...

हादसे में घायल रोगी के ऑपरेशन करवाने के नाम पर लपके(दलाल ) ने ठगे हजारों रुपये

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रोगी के परिजनों से ठगे 17 हजार दो सौ रुपये
दलाल व लपको के सक्रिय होने की बजह से मरीजो को उपचार के नाम पर खुले आम लूटा जा रहा है लेकिन अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती है
ऐसा ही एक मामला थाना मटसेना के सोहराम गढ़ी निवासी रोहित को पैर में फैक्चर  होने की बजह से ऑपरेशन के लिए 07 अप्रैल 2026 से जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। रोहित की बहन पूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित उसका भाई है। जिसके सड़क हादसा के दौरान पैर में  फ़्रैक्चर हो गया। जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसी दौरान वहां घूम रहे एक युवक जिसने अपना नाम सुमित बताया उसने कहा कि रोहित का ऑपरेशन करवा दिया जायेगा। जिसके बदले उसने  रोहित के उपचार के नाम पर 17 हजार दो सौ रुपये ले लिए और फरार हो गया। उसके बाद उसकी काफी तलाश की लेकिन कही पता नही चल सका। उसके बाद चिकित्सक से उपचार कराने के लिये बात की गयी। तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिये बाहर से सामान आयेगा। जिसके लिये 25 हजार रुपये फिर से जमा करवाये गये है। 
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है, कि उपचार के नाम पर 17 हजार दो सौ रुपये  लेकर फरार होने वाला व्यक्ति कौंन है। जो उपचार कराने के नाम पर रुपये लेकर गायब हो गया। पूजा ने बताया कि में इसकी शिकायत लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस के पास भी गयी थी। उसके बाबजूद भी कोई कार्यवाही नही की गयी। ऐसा ही दूसरा मामला दीपक नामक मरीज का है, उससे भी इसी तरह ₹6000 ले लिए गये।
आखिर स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय बनने के बाद हर जगह सुरक्षा के तहत गार्डों को तैनात किया गया है। फिर लपके व दलाल कैसे सक्रिय हो गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments