बोरीवली कोर्ट के गेट नंबर 2 के बाहर वकील प्रदीप मिश्रा को पुलिस कांस्टेबल द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस कांस्टेबल कथित मारपीट के कारण एडवोकेट प्रदीप मिश्रा के बाईं आंख में गंभीर चोट आई और हाथ की दो उंगलियां फ्रैक्चर हो गईं।(Mumbai Lawyers staged a protest at Borivali Police Station over the beating of a lawyer of Borivali Court)
(वकील प्रदीप मिश्रा)
पुलिस कांस्टेबल के इस रवैए के बाद बोरीवली कोर्ट के वकीलों ने बोरीवली पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस कांस्टेबल पर FIR दर्ज करने की मांग की।
कांस्टेबल पर FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि वकील प्रदीप मिश्रा पर कोर्ट परिसर के बाहर बोरीवली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस कांस्टेबल स्वप्निल पवार और एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने बुरी तरह हमला किया। जैसे ही इस बात की जानकारी बोरीवली कोर्ट के अन्य वकीलों को लगी, सभी वकीलों ने तुरंत बोरीवली पुलिस स्टेशन पहुंचकर वकील पर हमला करनेवाले कांस्टेबल पर FIR दर्ज करने की मांग की।
मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने के बावजूद भी कांस्टेबल के खिलाफ FIR नहीं
वकीलों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि फ्रैक्चर और गंभीर चोटों की पुष्टि करने वाला डिटेल्ड बयान और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने के बावजूद, बोरीवली पुलिस ने जानबूझकर अपने ही स्टाफ मेंबर के खिलाफ FIR दर्ज करने से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें- मुंबई- बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लापरवाही के लिए कांस्टेबल बर्खास्त












