Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर जल जमाव:गड्ढों से ग्रामीणों, राहगीरों को...

रूपगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर जल जमाव:गड्ढों से ग्रामीणों, राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत के रूपगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर जल जमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क की खराब स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें लगातार पानी भरा रहता है। इस गड्ढे में गिरकर कई राहगीर चोटिल हो चुके हैं। इसका सीधा असर स्कूली बच्चों के आवागमन और छोटे दुकानदारों के व्यापार पर भी पड़ बारिश के मौसम में पानी भरने के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों, जिनमें रामचंद्र, दीपक, फ़रीद, राम जतन, प्रदीप और शिव कुमार शामिल हैं, ने बताया कि इस समस्या के संबंध में विभाग से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। हालांकि, अभी तक इन गड्ढों की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments