Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज दौरे पर CM योगी:विधायक प्रेम सागर पटेल के घर जाकर देंगे...

महराजगंज दौरे पर CM योगी:विधायक प्रेम सागर पटेल के घर जाकर देंगे सांत्वना, 4 जोन-14 सेक्टर में बंटी जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज जनपद पहुंचेंगे। वे सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल के आवास, ग्राम पिपरा बाबू जाकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग, आगमन-प्रस्थान मार्गों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सख्त बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को 4 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 5 क्षेत्राधिकारी, 15 थानाध्यक्ष, 10 निरीक्षक, 130 उपनिरीक्षक, 600 पुलिसकर्मी, 60 महिला आरक्षी, फायर ब्रिगेड और 2 कंपनी पीएसी बल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एलआईयू, स्वाट और एसओजी टीमें लगातार सक्रिय हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की जा रही है। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास नियमित रूप से एंटी-सबोटाज चेकिंग भी की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सफल और बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments