श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं और टीन शेड उड़ने की भी सूचना मिली। ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्तों पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बारिश से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकती है। धान की तैयारी और अन्य फसलों के लिए इस पानी को उपयोगी माना जा रहा है। अचानक हुई तेज बारिश के कारण बाजारों में भीड़ कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
गिलौला में सुबह से तेज बारिश शुरू:पेड़ों की डालियां टूटी-टीन शेक उड़े, गर्मी से लोगों को राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












