Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएम योगी आज महराजगंज आएंगे:विधायक की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में होंगे...

सीएम योगी आज महराजगंज आएंगे:विधायक की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल, प्रशासन अलर्ट


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज पहुंचेंगे। वे सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम शाम करीब चार बजे पिपरा बाबू स्थित विधायक के पैतृक आवास पर निर्धारित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और आमजन की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजना तैयार करने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए। वहीं, जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया। इस दौरान विधायक प्रेम सागर पटेल भी मौके पर मौजूद रहे और अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments