Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमुनहा में तेज आंधी के बाद बारिश:प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर घरों...

जमुनहा में तेज आंधी के बाद बारिश:प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर घरों में रहने की अपील


जनपद श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक सहित पूरे जिले में खराब मौसम के मद्देनजर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। सोमवार सुबह से ही इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है, और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अपने पक्के मकानों में ही रहें। एडवाइजरी में विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि बारिश और बिजली से बचाव के लिए हरे पेड़ों, टावर और बिजली के पोल के नीचे शरण न लें। नागरिकों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये निर्देश जनहित में जारी किए गए हैं और सभी से इनका कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments