Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत:बस्ती में ससुरालियों पर पिटाई-दहेज मांगने का...

नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत:बस्ती में ससुरालियों पर पिटाई-दहेज मांगने का आरोप, परिजनों ने की शिकायत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पिटाई करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। घटना 6 जून की बताई जा रही है, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के भेंडवा गांव निवासी ज्योति के रूप में हुई है। उसकी शादी 13 मई 2025 को नगर बाजार (धोबी टोला) निवासी सोनू पुत्र मोतीलाल कन्नौजिया से हुई थी। परिजनों ने बताया कि 6 जून शाम करीब 5 बजे ज्योति के पति सोनू ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ज्योति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नवविवाहिता की मौत की खबर से परिवार में गहरा शोक है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता रवींद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ज्योति से 5 लाख रुपए दहेज की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पति सोनू, सास उर्मिला देवी, भतीजा ऋषि और ननद शकुंतला व गुड़िया ने मिलकर ज्योति के हाथ-पैर बांध दिए, उसके पेट पर चढ़कर लाठी-डंडों से पीटा और पति सोनू ने उसका गला दबा दिया। ज्योति का एक चार माह का बेटा यशराज भी है। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments