बढ़नी के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस मेले के दूसरे दिन विभिन्न विभागों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षा विभाग का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर प्रधानाध्यापक निसार अहमद, अरविंद कुमार आर्य, उमेश गुप्ता, महेंद्र कुमार मिश्रा, सत्येंद्र कुमार, रिजवान अहमद, देवेंद्र कुमार सिंह और मुकेश चंद सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों के लिए उपयोग किए जाने वाले टीचर लर्निंग मटेरियल (टीएलएम), पाठ्यपुस्तकों, खेलकूद सामग्री, गणित और विज्ञान किट का प्रदर्शन किया। उन्होंने लोगों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों और जानकारियों से लोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
बढ़नी में जन कल्याण शिविर में शिक्षा विभाग का स्टॉल:सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को मिली जानकारी
RELATED ARTICLES












