Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में ईद-उल-अज़हा नमाज़ शांतिपूर्ण संपन्न:पुलिस सुरक्षा के बीच ईदगाहों और मस्जिदों...

शोहरतगढ़ में ईद-उल-अज़हा नमाज़ शांतिपूर्ण संपन्न:पुलिस सुरक्षा के बीच ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई


शोहरतगढ़ और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गड़ाकुल स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे मौलाना रज़ीउल्लाह ने नमाज़ पढ़ाई। इसके बाद, 8 बजे नूरुल्लतीफ जामा मस्जिद में मौलाना शाहिद रज़ा फैज़ी ने नमाज़ अदा कराई। बगुलहवा, गजहड़ा, महमुदवा ग्रांट, दुधवनिया बुजुर्ग, अंतरी, चेतरा, अठकोनिया, परसोहिया, जुगडीहवा, सिंहोरवा, चिल्हिया, गौरा बाजार और भगवानपुर सहित ग्रामीण इलाकों में भी बक़रीद का त्यौहार मनाया गया। नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन-चैन, लोगों की भलाई और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह से घर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। एसडीएम करमेन्र्द्र कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता और दुर्गा प्रसाद लगातार निगरानी करते रहे। सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में सभी जगहों पर नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और सरकार के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन, नवाब खान, शकील खान, डॉ. सरफराज अंसारी, शादाब अंसारी, हाफिज एज़ाज़ अहमद अंसारी, फखरेआलम, अफजल अंसारी, असरफ अंसारी, वकील खान, सरवर आलम, मेराज अहमद और अब्दुल हमीद शाह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments