#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोनार में 29 अप्रैल की शाम तेज बारिश और आंधी के कारण बांस का बना एक अस्थायी बिजली पोल टूटकर गिर गया। इससे विद्युत तार जमीन पर बिखर गए, जिससे गांव में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। गांव में बिजली व्यवस्था पहले से ही जर्जर स्थिति में थी। गोनार निवासी और प्रधान पद के प्रत्याशी हरिओम यादव ने इस गंभीर समस्या को लेकर 24 फरवरी 2026 को महादेवा विधायक दूधराम से मुलाकात की थी। उन्होंने अधिशासी अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड द्वितीय को एक पत्र भी भेजा था। पत्र में बताया गया था कि गांव में रामजीत के घर से राजितराम के घर तक और लालजी के घर से श्याम सुंदर के घर तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। इन क्षेत्रों में लगभग 390 मीटर की विद्युत लाइन लकड़ी के अस्थायी खंभों के सहारे चल रही है, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए 27 मार्च को विद्युत विभाग की टीम द्वारा स्थल का सर्वे भी किया गया था। हालांकि, अब तक स्थायी खंभों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस संबंध में जेई शाहनवाज ने बताया कि रिपोर्ट आगे भेज दी गई है और एडीबी (ADB) योजना के अंतर्गत भी प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो योजना पहले स्वीकृत होगी, उसके तहत कार्य शुरू कराया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गोनार गांव में बिजली पोल टूटा, तार गिरे:जर्जर व्यवस्था से हादसे का खतरा, विभाग ने पोल लगाने का दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES












