पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति, सास और ससुर को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, करमहवा बुजुर्ग निवासी विजय शंकर की पत्नी करिश्मा को सोमवार रात करीब 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर दी, जिसमें ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा रात 11:00 बजे गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दहेज हत्या के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार:पुरंदरपुर में विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












