#बस्ती_न्यूज
बस्ती के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 20 जुलाई यानी सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगेगा। इसमें एसकेएच वाई-टेक (मारुति सुजुकी) के लिए मशीन ऑपरेटर समेत अन्य तकनीकी पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में 12वीं पास, आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स) तथा डिप्लोमा (इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल) पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति गुजरात के हंसलपुर, मेहसाणा और अहमदाबाद स्थित इकाइयों में होगी। कंपनी के अनुसार एमआईजी शॉप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 8 घंटे की ड्यूटी पर 17 हजार रुपए तथा 12 घंटे की ड्यूटी पर 24,500 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा 2 हजार रुपए तक उपस्थिति बोनस दिया जाएगा। इस श्रेणी में अधिकतम मासिक वेतन 26,500 रुपए होगा। अन्य विभागों में 8 घंटे की ड्यूटी पर 16 हजार रुपए तथा 12 घंटे की ड्यूटी पर 23 हजार रुपए मासिक वेतन निर्धारित है। इसके साथ 1,500 रुपए तक उपस्थिति बोनस मिलेगा। अधिकतम मासिक वेतन 24,500 रुपए तथा हाथ में मिलने वाला वेतन लगभग 22,500 रुपए प्रतिमाह बताया गया है। कंपनी की ओर से रियायती दर पर भोजन (20 रुपए), निशुल्क चाय-नाश्ता और सशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ नि:शुल्क रोजगार मेले में शामिल होकर साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कल लगेगा रोजगार मेला:मारुति सुजुकी में मशीन ऑपरेटर समेत तकनीकी पदों लिए होगा इंटरव्यू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












