Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:परिजनों ने थाने में दी तहरीर,...

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप:परिजनों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस तलाश में जुटी

#बस्ती_न्यूज

थाना नगर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। लड़की की मां ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने थाना नगर में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री मोबाइल पर किसी से बातचीत करती थी। आरोप है कि 16 अप्रैल को जब वह अपने पति के साथ किसी काम से बस्ती गई थीं, उसी दौरान एक अज्ञात युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद, परिजनों ने 29 अप्रैल को स्थानीय थाने में तहरीर दी, जिसमें बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments