HomeHealth & Fitnessबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ मां बनने के बाद ओटीटी से...

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ मां बनने के बाद ओटीटी से करेंगी वापसी

मुंबई। अभिनेत्री कटरीना कैफ जल्द ही वापसी करने वाली है। कटरीना ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं। 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ मां बनने के बाद एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। कटरीना अब सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि अब वह ओटीटी पर भी हाथ आजमाने की सोच रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कटरीना ने नई कहानियों की स्क्रिप्ट्स को पढ़ना और उनका चुनाव करना शुरू कर दिया है। वह काफी सोच-समझकर अपने अगले प्रोजेक्ट का फैसला लेंगी। कटरीना 2027 में के आखिरी म्महीनों तक अपनी अगली फिल्म या प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। वे किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं।

कटरीना पहली बार किसी वेब सीरीज या डिजिटल प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा जता रही हैं, क्योंकि आज के समय में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स कलाकारों को बेहतरीन मौके दे रहे हैं। एक मां बनने के बाद, कटरीना ऐसी भूमिका की तलाश रही हैं जो उनके निजी जीवन और काम, दोनों के साथ तालमेल बिठा सकें।

कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। तब से वे लाइमलाइट और मीडिया से थोड़ा दूर थीं। कटरीना ने साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। उन्हें ‘वेलकम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनके फैंस अब बड़े पर्दे या ओटीटी पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments