महराजगंज जिले के निचलौल में डीजल न मिलने पर एक किसान ने सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। यह घटना चिउटहा-निचलौल मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर हुई। इस दौरान सड़क पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई और पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। गन्ने की फसल सिंचाई के लिए तेल नहीं मिला सड़क पर लेटे किसान की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के रामपुरवा निवासी मोहन गुप्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि खेत में लगी गन्ने की फसल सिंचाई न होने के कारण सूख रही है। वे गन्ने की सिंचाई के लिए डीजल की तलाश में खोन्हौली गांव के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। किसान ने आरोप लगाया कि पांच लीटर डीजल देने के लिए गुहार लगाने के बावजूद उन्हें डीजल नहीं दिया गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया मोहन गुप्ता ने मौके पर एसडीएम से पेट्रोल पंप की तत्काल जांच कराने की मांग की। उनकी इस हरकत से पेट्रोल पंप कर्मी भी सकते में आ गए और डीजल देने की बात कहने लगे। हालांकि, किसान काफी देर तक सड़क पर लेटकर अपना विरोध दर्ज कराता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसान को समझा-बुझाकर और डीजल दिलवाने के बाद शांत कराया। एसडीएम बोले- पेट्रोल पंप के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिलीं वीडियो का संज्ञान लेते हुए निचलौल के एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि इस पेट्रोल पंप के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
डीजल न मिलने पर सड़क पर लेट गया किसान, VIDEO:निचलौल में पेट्रोल पंप के सामने जाम लगाया, पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












