श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर ग्राम सभा में घरों के सामने बनाए गए घूर गढ़े (कचरा गड्ढे) स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इन गढ्ढों से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन घूर गढ्ढों के कारण टाइफाइड और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गंदगी और मच्छरों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं। यह समस्या श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले तुलसीपुर ग्राम सभा के रास्ते पर गंभीर रूप से मौजूद है। स्थानीय निवासियों में अश्विनी कुमार, धीरेंद्र, मुकेश और घन्नी सहित कई अन्य लोगों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
तुलसीपुर में घर के सामने घूर गड्डों का अंबार:सांस लेना हुआ दूभर, बीमारियों की आहट से सहमे ग्रामीण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












