महराजगंज के पनियरा विकास खंड की ग्राम पंचायत तेन्दुहिया में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों का धरना गुरुवार को 50वें दिन भी जारी रहा। किसान 11 जून से पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष राम अशीष ने आरोप लगाया कि संगठन ने कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित करने की बात कही थी, लेकिन लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी जांच अधिकारियों ने न तो मौके का निरीक्षण किया और न ही प्रभावित किसानों से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि जांच में हो रही देरी से किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। राम अशीष ने बताया कि गुरुवार को संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक बार फिर जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। भाकियू का आरोप है कि भू-माफियाओं ने मृतका प्रेम किशोरी के नाम पर कथित फर्जी और अपंजीकृत वसीयतनामे के आधार पर लगभग 55 एकड़ भूमि पर दावा करने का प्रयास किया। संगठन का कहना है कि बाद में कथित तौर पर फर्जी अभिलेख तैयार कर काल्पनिक नाम खतौनी में दर्ज कराए गए और किसानों की पट्टे की भूमि पर कब्जा कर लिया गया। धरने पर बैठे किसानों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पात्र किसानों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया जाए। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर जांच पूरी कर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में किसानों का धरना 50वें दिन भी जारी:भाकियू ने पट्टे की भूमि पर जांच में देरी पर सवाल उठाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












