Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिठौरा में सीएचसी जगदौर में मरीजों की भीड़ उमड़ी:180 का उपचार, 60...

मिठौरा में सीएचसी जगदौर में मरीजों की भीड़ उमड़ी:180 का उपचार, 60 की हुई विभिन्न जांचें


मिठौरा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदौर में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। ओपीडी में कुल 180 मरीजों का चिकित्सकों ने परीक्षण कर उपचार किया। उन्हें आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। डॉ. सुधा मिश्रा ने जानकारी दी कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, त्वचा रोग और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे थे। सभी मरीजों की जांच के बाद उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं दी गईं और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की गई। लैब टेक्नीशियन अमित कुमार मिश्रा के अनुसार, अस्पताल की प्रयोगशाला में 60 लोगों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। इनमें सीबीसी, मलेरिया (एमपी), टाइफाइड, शुगर, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल थीं। सीएचसी प्रशासन ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में नियमित रूप से ओपीडी, पैथोलॉजी जांच और उपचार की सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. दयानंद, डॉ. जावेद, डॉ. अशोक कुमार, चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार यादव, स्टाफ नर्स सविता और एक्स-रे टेक्नीशियन श्री प्रकाश,विवेकी मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments