सिसवा क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने शनिवार को एक बैठक की। इस बैठक में सिसवा में गेहूं क्रय केंद्र न खोले जाने और 15 किलोमीटर दूर पड़री खुर्द में केंद्र स्थापित करने पर रोष व्यक्त किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई, तो वे 21 अप्रैल को कोठीभार स्थित खरीद केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। सहकारी गन्ना समिति सिसवा के डायरेक्टर प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह उर्फ लल्ले सिंह के आवास पर आयोजित इस बैठक में किसानों ने एसएमआई सिसवा नवीन कुमार नायक पर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की नीयत से ऐसा करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि सिसवा के किसानों के लिए इतनी दूर केंद्र पर गेहूं ले जाना मुश्किल है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की मड़ाई पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, लेकिन क्रय केंद्र न खुलने के कारण किसान अपना गेहूं औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। इस संबंध में स्थानीय सांसद और विधायक को भी सूचित किया जा चुका है। बैठक में किसानों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सिसवा कस्बे के पास कोठीभार में जिला सहकारी संघ (डी.सी.एफ. गोरखपुर) के तीन बड़े गोदाम उपलब्ध हैं। इन गोदामों में लगभग 20,000 बोरा गेहूं रखने की पर्याप्त जगह है। किसानों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा और एसएमआई सिसवा को मौके पर ले जाकर इन गोदामों का स्थलीय निरीक्षण भी कराया था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने तुरंत गेहूं खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एसएमआई सिसवा द्वारा अभी भी खरीद में टालमटोल की जा रही है। मौसम की अनिश्चित स्थिति को देखते हुए गेहूं किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित हैं। ओंकार नाथ तिवारी ने बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तत्काल गेहूं खरीद शुरू नहीं की गई, तो किसान 21 अप्रैल, 2026 को कोठीभार स्थित खरीद केंद्र के सामने गेहूं की ट्रॉलियां लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बैठक में ओंकार नाथ तिवारी, सुभाष पाण्डेय, बैजनाथ सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर मुन्ना सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान भोरिक यादव, राजकुमार यादव, जितेंद्र चौधरी, सत्य शंकर उपाध्याय, सुग्रीव मौर्या और इदरीश अंसारी सहित कई किसान उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में गेहूं खरीद न होने पर किसानों की चेतावनी:कोठीभार केंद्र पर प्रदर्शन करेंगे किसान, औने-पौने दाम पर अनाज बेचने को मजबूर किसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












