#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन पर फसल जोतने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कथित तौर पर ट्रैक्टर से फसल नष्ट की और एक झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए हैं, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भिटहा भिखारी निवासी मनोज कुमार पांडेय (47) ने मुंडेरवा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे गांव के आरोपी ने मुकदमा में चल रही उनकी जमीन पर ट्रैक्टर चला दिया। मनोज पांडेय के अनुसार, यह जमीन उनके कब्जे में है और वह इस पर खेती करते हैं। आरोपी ने इस जमीन पर बोई गई गन्ना और चरी की फसल को जोत दिया। जब मनोज पांडेय ने इसका विरोध किया, तो 10 से 15 लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में मनोज पांडेय का सिर फट गया, और उनके 15 वर्षीय बेटे ओम पांडेय के सिर में भी चोट आई। मनोज पांडेय की गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा से जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मनोज पांडेय की जानवरों को बांधने वाली झोपड़ी में भी आग लगा दी थी। हालांकि, ग्रामीणों ने समय रहते उसमें बंधे जानवरों को बाहर निकाल लिया। मनोज पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ मुंडेरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और उसी के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विवादित जमीन पर फसल जोतकर झोपड़ी में लगाने का आरोप:मुंडेरवा में विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा, पुलिस ने जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












