HomeHealth & Fitnessलम्बित मांगों को लेकर महासंघ का अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी

लम्बित मांगों को लेकर महासंघ का अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। 25 अप्रैल 26-प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की वर्षो से लम्बित समस्याऔ का समयबद्ध समाधान न होने पर पुनः एक बार फिर महासंघ ने कल दि.24 अप्रैल 26 को सांय 6.30 बजे पी.गुरुप्रसाद प्रमुख सचिव आवास एवं नगर विकास के कार्यालय एनेक्सी भवन सचिवालय में शिष्टाचार भेंट कर निकाय कर्मचारियो की समस्याऔ से अवगत कराते हुए प्रमुख रूप से लम्बित प्रकरणो पर समय रहते बैठक/वार्ता के माध्यम से निराकरण कराए जाने सम्बंधी पत्र प्रेषित किया।

पत्र को प्रमुख सचिव ने अवलोकन कर पश्चिम बंगाल के चुनाव में पर्यवेक्षक के रुप में लगे निदेशक स्थानीय निकाय व विशेष सचिव नगर विकास के वापस आने के बाद 8 मई 26 के बाद बैठक बुलाए जाने का अश्वासन दिया गया।

महासंघ आशावान है कि प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की समस्याऔ पर शासन व निदेशालय स्तर में लम्बित समस्याऔ का समाधान अवश्य ही समय रहते निकलेगा,वरना महासंघ द्वारा पूर्व में दी गयी आन्दोलन की नोटिस के क्रम में प्रदेश व्यापी आन्दोलन व मा.न्यायालय जाने की भी तैयारी कर रहा है.इसके लिए सभी ईकाइयो को दिशा-निर्देश व तैयार रहने को कहा गया है।

महासंघ इस बीच प्रदेश के अन्य विभागो के सभी कर्मचारी संगठनो के साथ लगातार विचार-विमर्श कर प्रदेश स्तरीय एक बडी एकता बनाए जाने की भी रणनीति पर बैठके हो रही है,आशा है कि बहुत जल्द प्रदेश के लाखों-लाख कर्मचारियो की लम्बित समस्याओ पर प्रदेश सरकार व शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के विरोध स्वरूप एक बडा आन्दोलन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments