Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज बाजार में 20 घंटे से बिजली ठप:भीषण गर्मी से लोग बेहाल,...

नासिरगंज बाजार में 20 घंटे से बिजली ठप:भीषण गर्मी से लोग बेहाल, जेई ने बताया ब्रेकडाउन


श्रावस्ती जिले के जमुनहां ब्लॉक स्थित नासिरगंज बाजार में पिछले करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लक्ष्मण नगर विद्युत केंद्र से आने वाली आपूर्ति बाधित होने के कारण भीषण गर्मी में नासिरगंज सहित आसपास के कई गांव प्रभावित हुए हैं। बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तपिश और रात में नींद न आने के कारण लोग बेहाल हैं। कई लोग मजबूरी में छतों पर सोने को विवश हैं, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों आरिफ हुसैन, आलोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, पुत्तन पीर और गुलाम सहित कई लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments