HomeHealth & Fitnessमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी ,...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का शुभारभ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं लखनऊ प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने  किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विकास प्रदर्शनी 17  से 20 जून तक आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के कुल 53 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इस प्रदर्शनी में डीआरडीओ-ब्रह्मोस, लखनऊ मेट्रो, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास , यूपीडा, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण , मंडी परिषद, पर्यटन विभाग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाये हैं। इनमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रदर्शन कर जनता को इससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है । 

बुधवार को काफी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं रामचंद्र प्रधान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, जया देवी तथा अमरेश रावत भाजपा महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष जी.डी. शुक्ला, कुमकुम राजपूत, दीपक शुक्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments