सिद्धार्थनगर में विकास खंड शोहरतगढ़ के परसिया स्थित विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बरगदवा फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में मंगलवार दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति ठप है। गौहनिया चौराहे के पास नेशनल हाईवे किनारे हाईटेंशन बिजली के तार पर पेड़ गिरने से तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 24 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। बिजली विभाग के कर्मचारी बुधवार को दिनभर पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त तारों व खंभों की मरम्मत में जुटे रहे। हालांकि, दोपहर बाद तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो पाई। बरगदवा फीडर से जुड़े गंगाराम महादेवा, जमुनी, सन्तोरा, जगरगठिया, सन्तोरी, परास पिण्डा, केसारे, कनुआ डीह सहित दर्जनों गांव के उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिजली के बिना परेशान हैं। क्षेत्र के रवि कुमार, मिथिलेश, शिवनाथ, बालकृष्ण और धुनुषधारी जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि दो दिनों से बिजली न होने के कारण उनके बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं। मोबाइल जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों को चार्ज करने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के जेई अजय साहनी ने बताया कि मंगलवार को आई आंधी के कारण बिजली के तार पर पेड़ गिर गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
शोहरतगढ़ में हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरा:24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, दर्जनों गांव प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












