बहराइच के मटेरा इलाके में स्थित शिवपुर लालपुर ग्राम के खटकनपुरवा मजरे में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पांच ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रामू नामक ग्रामीण के मकान से शुरू हुई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और पड़ोस में स्थित सूरत, समुझ सहित दो अन्य ग्रामीणों के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। सूचना पर स्थानीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
बहराइच में अज्ञात कारणों से लगी आग:पांच घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति को हुआ नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












