#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित मीसा सोती गांव में गर्मी से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले ट्रांसफार्मर से हल्का धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि आसपास के खेतों में इस समय कोई फसल नहीं थी, जिससे आग फैलने पर होने वाले भारी आर्थिक नुकसान से किसान बच गए। घटना की सूचना मिलने पर लाइटमैन श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस दौरान राकेश वर्मा, पूर्व प्रधान सोनू, मोहित, विनय और रामधीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मीसा सोती में ट्रांसफार्मर में लगी आग:ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बिजली की सप्लाई ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












