Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में बालक के हाथ में फटा पटाखा:हाथ समेत शरीर के अन्य...

इकौना में बालक के हाथ में फटा पटाखा:हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें, मेडिकल कॉलेज रेफर


इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव में गोला दागते समय 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। दरअसल, सोनरई निवासी गोलू पुत्र रामपाल सुबह गोला दाग रहा था। इसी दौरान गोला उसके हाथ में ही फट गया। हादसे में बालक के हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल बालक को सीएचसी इकौना लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments