Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, व्यापारियों का प्रदर्शन:शास्त्री चौक पर केंद्र सरकार का...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, व्यापारियों का प्रदर्शन:शास्त्री चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका, कीमत घटाने की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले शास्त्री चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया और बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बताया कि 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य 2080 रुपये से बढ़कर 3111 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इस वृद्धि से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, हलवाई और छोटे व्यापारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र भेजा। इसमें कमर्शियल गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, घरेलू गैस की तरह ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने और विवाह समारोह, स्कूलों तथा अस्पतालों को आवश्यकतानुसार गैस उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में सरकार से कमर्शियल गैस सिलेंडर पर जीएसटी दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने तथा बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की अपील की गई। साथ ही, कालाबाजारी रोकने और उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की अस्थायी अनुमति देने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने “व्यापार मंडल जिंदाबाद” और “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments