Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, लोग खुद कर सकेंगे गणना:महराजगंज में नौतनवा...

जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, लोग खुद कर सकेंगे गणना:महराजगंज में नौतनवा पालिका अध्यक्ष ने परिवार की स्व-गणना कर की अपील


महराजगंज में जनगणना-2027 का प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ शुरू हो गया है। इस चरण में नागरिक 7 से 21 मई तक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे अपने परिवार की स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) कर सकेंगे। नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने परिवार की स्व-गणना कर इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। पालिका अध्यक्ष ने स्व-गणना की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि सबसे पहले मोबाइल नंबर से se.census.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद राज्य, जनपद, नगर, मकान संख्या और लोकेशन भरनी होगी। इसके बाद मैप पर अपने घर को लाल निशान से टैग करना अनिवार्य है। पोर्टल पर परिवार और मकान से संबंधित लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई, इंटरनेट सुविधा, मोबाइल, टीवी, वाहन और परिवार के सदस्यों की संख्या जैसी जानकारियां शामिल होंगी। सभी विवरण भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन दबाने पर नागरिकों को एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (SEID) प्राप्त होगी। सत्यापन के लिए घर आने वाले जनगणना अधिकारी या प्रगणक को यही SEID नंबर दिखाना होगा। पालिका अध्यक्ष ने लोगों से स्वयं स्व-गणना करने और अपने परिवार, पड़ोसियों व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, प्रमोद गौतम, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, जनगणना प्रभारी दीपू प्रजापति, ब्लॉक सुपरवाइजर संतोष श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रगणक सूरज ओझा और जनगणना ऑपरेटर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments