बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र स्थित लोनियन पुरवा में गुरुवार शाम बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सोलर पावर पैक वितरित किए गए। यह वितरण यूपीनेडा (UPNEDA) विभाग की डी.डी.जी. योजना के तहत राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेशेश्वर सिंह ने ग्रामीणों को सोलर पावर पैक प्रदान करते हुए बताया कि इन उपकरणों से बाढ़ के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी घरों में रोशनी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सोलर पावर पैक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन का आभार जताया।
लोनियन पुरवा में बाढ़ प्रभावितों को मिले सोलर पावर पैक:विधायक सुरेशेश्वर सिंह ने ग्रामीणों को वितरित किए उपकरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












