चिल्हिया पुलिस ने गौरा बाजार में हुई देशी शराब की दुकान में चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई एक पेटी देशी शराब, एक स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह घटना 21 जून की रात को गौरा बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तीन पेटी देशी शराब और एक स्कैनर/पास मशीन चुरा ली थी। शराब ठेकेदार की तहरीर पर चिल्हिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, बुधवार रात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल व्यक्ति मंझरिया और गौरा बाजार के बीच स्थित पुलिया के पास शराब लेकर कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सिकंदर पुत्र दुक्की को गिरफ्तार कर लिया। सिकंदर चिल्हिया थानाक्षेत्र के गौरा बाजार का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पेटी देशी शराब, एक स्कैनर/पास मशीन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी सिकंदर ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी की गई दो पेटी शराब वह पहले ही बेच चुका था और बची हुई शराब बेचने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस संबंध में सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि 21 जून की रात गौरा बाजार में हुई देशी शराब की दुकान में चोरी का अनावरण पुलिस ने गुरुवार 25 जून को किया है। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक सुधाकर राय, विन्ध्यांचल प्रसाद, मुख्य आरक्षी अमृत नायक, पंकज यादव और अभय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चिल्हिया पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:देशी शराब दुकान से चोरी के आरोपी को नकदी, शराब के साथ पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!







