Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में 33 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर:गेट नंबर 189 पर पिलर के...

मुंडेरवा में 33 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर:गेट नंबर 189 पर पिलर के लिए बोरिंग शुरू, अंबेडकर नगर जाने वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा में रेलवे ने मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर स्थित गेट संख्या 189 पर बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क को डाइवर्ट कर बीच रास्ते पर पिलर खड़े करने के लिए क्रेन से होल (बोरिंग) बनाने का काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों के मन में इस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही शंकाएं पूरी तरह दूर हो गई हैं। मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर प्रस्तावित करीब 900 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस काम को दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले लंबे जाम और इंतजार से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मरीजों को समय पर मिलेगा इलाज इस फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल मुंडेरवा शुगरमिल चौराहे पर हर दिन लगने वाले घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में भी बड़ा सुधार होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मुंडेरवा से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को अब बंद रेलवे फाटक पर नहीं फंसना पड़ेगा, जिससे उन्हें समय पर सही उपचार मिल सकेगा। प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे और निर्माण एजेंसी ने खास तैयारी की है। पहले पिलर के लिए सड़क को डाइवर्ट कर मशीन से बोरिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। समय की बचत के लिए पिलर में इस्तेमाल होने वाली सरिया के रिंग पहले से ही कारखाने में तैयार कर लिए गए हैं। जैसे ही होल बनाने का काम पूरा होगा, तुरंत रिंग डालकर ढलाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने जताया आभार फ्लाईओवर का काम शुरू होने पर स्थानीय निवासी रामसजीवन, रामकेश चौधरी, संजय, बलिराम, आशीष पटेल, सात्विक पटेल और बालकेश समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों ने इसे सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम बताते हुए कहा कि इस ओवरब्रिज के चालू होने से अंबेडकर नगर और आसपास के अन्य जिलों की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ी सहूलियत होगी और लोगों के समय व ईंधन दोनों की भारी बचत होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments