संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। गश्त के दौरान बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गई तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाएं। यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है। जीवन अमूल्य है, इसलिए सुरक्षित यात्रा करें।
“दुर्घटना से देर भली”के संदेश के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं के त्वरित अनावरण में सहायता मिल सके।
थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पैदल गश्त एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं से बचें, जीवन अमूल्य है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












