HomeHealth & Fitnessफिर किसी हत्या का इन्तजार कर रहा आबकारी विभाग, नियमों की हो रही...

फिर किसी हत्या का इन्तजार कर रहा आबकारी विभाग, नियमों की हो रही अनदेखी

  • नियमों को ताक पर रखकर बेची जा रही शराब

लखनऊसोमवार आबकारी सर्किल दो में नियमों को ताक पर रखकर शराब बेंचने का सिलसिला जारी रहा। बीते दिनों मलिहाबाद इलाके में समय के विपरीत अधिक दामों पर शराब बेंचने पर सेल्समैन की हत्या हो गई थी। आबकारी विभाग ने इस घटना से भी सबक नहीं लिया है। आबकारी के क्षेत्रीय दीवान पर गैर- क़ानूनी गतिविधियां संचालित कराने के आरोप लग रहे हैं। आरोप यह भी हैं कि क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक फील्ड पर नहीं जाते हैं,इसके कारण नीचे के कर्मचारी इसका गलत फायदा उठाते हैं।

जानकारी के मुताबिक़ काकोरी की ग्राम पंचायत बड़ा गांव के मजरा दौली खेड़ा गांव के कॉर्नर पर देशी शराब की दुकान है। सोमवार सुबह सूरज निकलते ही दूकान पर कार्यरत सेल्समैन कौशल यादव लाइन लगवाकर 90 वाली देशी शराब 10 रूपये अधिक दाम पर 100 रूपये में बेंचता नजर आया। इस दौरान ई रिक्शा से आये लोगों शराब की दुकान का शटर उठाकर शराब बेंचते हुए कैमरे में कैद हुआ। इस सम्बन्ध क्षेत्रीय दीवान अमित से जानकारी की तो बताया की दुकान का धारक प्रधान नरेंद्र यादव है।  

इस तरह से करीब बीस से पच्चीस शराब दुकानों पर भिन्न भिन्न समय पर रियल्टी चेक किया गया। जहां पर लगभग सभी दुकानों पर व्यवस्था एक जैसे ही थी जो आबकारी विभाग की धज्जियां उड़ती हुए नजर आयी। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक अखिलेश चौधरी ने बताया कि मेरे क्षेत्र में शराब की दुकानों पर समय समय पर चेकिंग की जा रही है यदि अवैध कैंटीन और बिक्री की जा रही है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments