बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में गोकशी के चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना मोरबा गांव के दर्जन पूर्व के पास नहर के किनारे हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से गोकशी में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और दो बोगदे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान छब्बन पुत्र इब्राहिम निवासी दर्जन पूर्व, कमरुद्दीन पुत्र यार उर्फ छब्बन निवासी मदर गढ़ी, रब्बानी पुत्र गुलाम निवासी मदर गढ़ी और चोंग ऊ पुत्र कोइली निवासी मदारा गढ़ी के रूप में हुई है।
गोकशी के चार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:बहराइच में दो चाकू और दो बोगदे बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












