त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार गांव में भूमि विवाद, तोड़फोड़ और धमकी के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस मामले में पहले ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर उठे सवालों के बीच बिजौरा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बेतनार गांव निवासी विजय पाल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद गांव के 20 से 22 लोग उनकी भूमि पर पहुंच गए थे। आरोप है कि वहां रखे भूसा, मंडिला और टीनशेड को हटाने के साथ ही भूमि के पास स्थापित भगवान शिव के शिवलिंग के साथ भी आपत्तिजनक हरकत की गई। विरोध करने पर उनकी वृद्ध मां के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को सिराजुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन, शाकिर खान पुत्र जाकिर खान, रेहान अहमद पुत्र यार मोहम्मद और मसीउद्दीन उर्फ परवेज पुत्र महीउद्दीन निवासी बेतनार मुस्तहकम को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। इधर, मामले में पुलिस की प्रारंभिक कार्यशैली को लेकर उठे सवालों के बीच बिजौरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है। मामले पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बेतनार भूमि विवाद में चार और आरोपी गिरफ्तार:बिजौरा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












