Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चार वर्षीय मासूम की गड्ढे में गिरकर मौत:महराजगंज के बड़हरा खास टोला...

चार वर्षीय मासूम की गड्ढे में गिरकर मौत:महराजगंज के बड़हरा खास टोला में हुआ हादसा


महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा रानी ग्राम सभा के बड़हरा खास टोला में शनिवार को एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर के पास स्थित एक गड्ढे में फिसलकर गिरने से अम्बरीश उर्फ विकेश (पुत्र सुखलाल) ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मासूम खेलते समय किसी तरह गड्ढे के पास पहुंच गया था। असंतुलित होकर वह उसमें गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments