#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के हर्रैया थाने में जमीन सौदे में धोखाधड़ी और मारपीट का मामला सामने आया है। भदावल गांव निवासी दुर्गाप्रसाद गुप्ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दुर्गाप्रसाद ने वर्ष 2024 में हर्रैया वार्ड नंबर 5 निवासी शक्तिमान की मां किरन देवी से जमीन की रजिस्ट्री के लिए 20,18,000 रुपये का सौदा किया था। इसमें से 14,23,000 रुपये चेक से और बाकी नकद दिए गए थे। रजिस्ट्री न होने पर जब दुर्गाप्रसाद ने अपने पैसे वापस मांगे, तो 15 जून 2026 को शक्तिमान ने 9,00,000 रुपये नकद लौटा दिए। शेष 11,18,000 रुपये का चेक देकर एग्रीमेंट रद्द करवा लिया गया। हालांकि, एग्रीमेंट रद्द होते ही आरोपी ने चेक वापस ले लिया और नकद भुगतान का आश्वासन देकर संपर्क तोड़ दिया। 3 जुलाई 2026 को जब दुर्गाप्रसाद अपने बकाया 11,18,000 रुपये लेने शक्तिमान के घर पहुंचे, तो शक्तिमान, दीपक, गुलाबचंद और किरन देवी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्हें दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। गोभिया निवासी अस्वनी सिंह ने बीच-बचाव कर दुर्गाप्रसाद को बचाया। 25 जुलाई 2026 को दुर्गाप्रसाद की लिखित शिकायत पर शक्तिमान, दीपक, गुलाबचंद (तीनों स्व० राधेश्याम के पुत्र) और उनकी मां किरन देवी के खिलाफ BNS, 2023 की धारा 316, 115(2), 352 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार के निर्देश पर उप-निरीक्षक दिनेश सिंह को जांच सौंपी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया में जमीन सौदे में 11.18 लाख की धोखाधड़ी:बकाया मांगने पर मारपीट, चार आरोपियों पर FIR दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












