HomeHealth & Fitnessगोबिन्द शुगर मिल में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

गोबिन्द शुगर मिल में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

खमरिया-खीरी। गोविंद शुगर मिल खमरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया के अधीक्षक डॉ अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें डॉo सत्यक वर्मा,डॉ संदीप  गुप्ता,डॉ प्रीति वर्मा,डॉo विजय कुमार  योग प्रशिक्षक,फार्मासिस्ट फरहान किदवई,सर्वेश प्रजापति,विकास कुमार काउंसलर,अमर पाल लैब तकनीशियन श्रीमती बबीता सिंह स्टाफ नर्स,श्री अखिलेश कुमार लैब टेकनीशियन, श्रीमती मीरा ए0एन0एम0,केशवराम फार्मासिस्ट सभी लोगों ने अपनी सेवाएं दी।
शुगर मिल के लगभग सभी 304 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें लोगों का उच्च रक्त चाप, शुगर,टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू आदि  जांचें की गई साथ ही स्वास्थ्य प्रभावित कर्मचारियों को दवा वितरित की गई व उन्हें जीवन शैली के बारे में भी बताया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments