Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:50 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण,...

कैसरगंज में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:50 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण, इमक्यूर फार्मा और शबनम हॉस्पिटल की पहल


कैसरगंज कस्बे के शबनम हॉस्पिटल में इमक्यूर फार्मा और शबनम हॉस्पिटल की ओर से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 50 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी गई। डॉ. एजाज अली कादरी और डॉ. सतप्रकाश वर्मा ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इमक्यूर फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव परमहंस वर्मा भी इस दौरान उपस्थित रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित इस शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. महक, अस्पताल के एचओडी और समस्त स्टाफ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments