Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में डॉ. आंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजन:गोंडा की टीम ने...

बस्ती में डॉ. आंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजन:गोंडा की टीम ने नाटक प्रस्तुत किया, विधायक चौधरी रहे मुख्य अतिथि

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के अंबेडकर पार्क सिसवारी बौद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा और डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोंडा की इटिया थोक टीम द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘बालम भीम बतीया सखी हो गाए हो’ गीत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सजन राव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी और भावी विधायक प्रत्याशी चांदनी चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद असलम खान शामिल हुए। कार्यक्रम में हृदय राम चौधरी, अभिनंदन पांडे, शिवरतन, मोहम्मद आबिद खान, हृदय लाल यादव, रवि कुमार, सुभाष कुमार, लालता प्रसाद, क्रांति कुमार और अरुण राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments