HomeHealth & Fitnessपशुधन विभाग में शासन का बड़ा एक्शन, तीन अफसर निलंबित

पशुधन विभाग में शासन का बड़ा एक्शन, तीन अफसर निलंबित

लखनऊ। पशुधन विभाग में भ्रष्टाचार, विभागीय कार्यों में लापरवाही और गौशाला प्रबंधन में उदासीनता के मामलों को लेकर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम की कार्रवाई के क्रम में एक सप्ताह के भीतर तीन उच्चस्तरीय अधिकारियों को निलंबित किया गया है। निलंबित अधिकारियों में डॉ. केपी सिंह, अपर निदेशक आजमगढ़ मंडल, डॉ. सोमदत्त सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मैनपुरी और डॉ. तेजेंद्र सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मिर्जापुर शामिल हैं।
इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार संबंधी मामलों के साथ विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता, गौशाला प्रबंधन में खामियां तथा अन्य प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों के चलते कार्रवाई की गई है।
शासन की लगातार हो रही कार्रवाई से पशुधन विभाग में हड़कंप मचा है। अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही और सरकारी व्यवस्थाओं में अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहने के संकेत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular