#बस्ती_न्यूज
बस्ती/रुधौली। रुधौली तहसील के ग्राम पंचायत नकहा में पिछले 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। दो ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में बिजली न होने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं, जिससे बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के चौराहे पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर और गांव के भीतर स्थापित 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगभग 20 दिन पहले जल गए थे। इन दोनों ट्रांसफार्मरों से करीब 50 विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली मिलती थी। ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप है। बिजली गुल होने से घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। अब्दुल जाहिर, मोहम्मद अली, अशोक कुमार, झीन गौड़, स्वामीनाथ, भान प्रताप, अब्दुल मन्नान, कलाम, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल वहाब, अब्दुल मोईद, इज्जत अली, साईद अली, शेषनाथ, दशरथ चौधरी, राधेश्याम सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलवाने और गांव में बिजली संकट से राहत दिलाने की अपील की है, ताकि सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ग्राम पंचायत नकहा 20 दिनों से अंधेरे में:जले ट्रांसफार्मरों के कारण ग्रामीण आक्रोशित, बिजली आपूर्ति ठप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












