#बस्ती_न्यूज
बस्ती में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाभियान का शुभारंभ किया गया। इसी दिन उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री और बस्ती के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का प्रथम आगमन हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पांडेय बाजार स्थित बूथ संख्या-182 पर पौधरोपण किया। वहीं, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कप्तानगंज विधानसभा के तिलकपुर बूथ संख्या-307 पर पौधा लगाया। दोनों नेताओं ने लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाने की अपील की और प्रकृति संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के तिलकपुर मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में गगनभेदी नारे लगाए गए। इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला गोटवा स्थित बंजरिया फार्म पहुंचा, जहाँ उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात, एक सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। मंत्री शाही ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का भव्य स्वागत:भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भी हिस्सा लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












