महराजगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर महराजगंज पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक (SP) शक्ति मोहन अवस्थी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आम जनता को जागरूक करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों और युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन के हर विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। इस अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने थानों और चौकियों के आसपास खाली जमीन पर भी वृक्षारोपण करें, ताकि पुलिस परिसर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
विश्व पर्यावरण दिवस पर महराजगंज एसपी ने किया वृक्षारोपण:आम जनता से अधिक पौधे लगाने की अपील, पुलिस लाइन में भी लगाए गए पौधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












