Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीएम योगी के जन्मदिन पर 55 यूनिट रक्तदान:डुमरियागंज में आयोजित शिविर में...

सीएम योगी के जन्मदिन पर 55 यूनिट रक्तदान:डुमरियागंज में आयोजित शिविर में लोगों ने किया स्वैच्छिक दान


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन को डुमरियागंज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में पूर्व विधायक व हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 55 यूनिट रक्त का दान किया। सुबह आठ बजे शुरू हुए इस शिविर में 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि 69 लोगों ने ऐच्छिक रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर की आकृति वाला एक विशेष केक काटा तथा एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक श्यामधनी राही ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी साबित हो सकता है और युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि जरूरतमंदों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का एकमात्र माध्यम स्वैच्छिक रक्तदान है और रक्तदाताओं को समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। शिविर में सचिन पटेल, अवध बिहारी सिंह, शिव कुमार दुबे, मोनू चौधरी, भीम चौधरी, रमन सिंह, सुधांशु अग्रहरि, हरीश पाण्डेय, नवल पटेल, दीपेंद्र विक्रम सहित कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम, राजकुमार चौधरी, धर्मेश पांडे समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में पहुंची चिकित्सकीय एवं ब्लड बैंक टीम के सदस्यों ने रक्तदाताओं का विशेष सम्मान किया। लैब टेक्नीशियन प्रिंस पाण्डेय, डा. एस.एल. पटेल, ब्लड बैंक प्रभारी अशोक मिश्रा, एल.के. पांडे, राजकुमार त्रिपाठी, शंभूनाथ त्रिपाठी, जितेंद्र, वंदना पांडे, विवेक मिश्रा, सुरजीत कुमार, गयाप्रसाद चौधरी तथा अधीक्षक बेवा विकास चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं को जूस, फल एवं बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments