#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्री विभाग परिसर में 14 मई 2026 को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में धर्मेंद्र पांडे और उनकी वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। यह घटना रजिस्ट्री कार्यालय के भीतर हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने धर्मेंद्र पांडे और उनकी मां पर हमला किया। मारपीट के दौरान कार्यालय में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। हमले में धर्मेंद्र पांडे को चोटें आईं, जबकि उनकी वृद्ध मां को भी निशाना बनाया गया। बताया गया है कि वृद्ध महिला का हाल ही में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती रजिस्ट्री ऑफिस में जमीनी विवाद:मां-बेटे को पीटा, हमलावर फरार; पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












