Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में GRP दरोगा लाइन हाजिर:वेंडरों से मारपीट, थाने में बैठाने के...

बस्ती में GRP दरोगा लाइन हाजिर:वेंडरों से मारपीट, थाने में बैठाने के आरोप; एसपी रेलवे ने दिए जांच के आदेश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती रेलवे स्टेशन पर वेंडरों से मारपीट और उन्हें जबरन थाने में बैठाने के आरोप में एक जीआरपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी रेलवे गोरखपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिस गांव निवासी रामप्रवेश ने जीआरपी थाना बस्ती में इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 मई की रात वह अन्य वेंडरों के साथ प्लेटफार्म संख्या एक पर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान जीआरपी थाने में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव वहां पहुंचे और दुकान पर काम कर रहे कुछ वेंडरों को जबरन पकड़कर थाने ले गए। तहरीर के अनुसार, विरोध करने पर उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव ने भगवत प्रसाद, महेश तिवारी, पप्पू चौधरी, रजनीश, सुरेंद्र, वासुदेव गुप्ता, योगेश और श्याम दुबे के साथ अभद्रता की। उन्हें थाने में बैठाकर अपमानित भी किया गया। वेंडरों ने बताया कि वे सभी वैध कागजात के आधार पर अपनी दुकानें चला रहे थे, लेकिन उन्हें अवैध रूप से दुकान चलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की धमकी दी गई।
इस घटना से नाराज वेंडरों ने प्रभारी निरीक्षक जीआरपी जितेंद्र कुमार सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी। इसके बाद एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया और उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर बस्ती पुलिस लाइंस भेजने का निर्देश जारी किया। साथ ही, पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराने के आदेश भी दिए गए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments